
बिलासपुर,,,, जिले में पुलिस ने जुलाई माह में चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 151 अपहृत बालक-बालिकाओं को दस्तयाब करने में सफलता पाई है! पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के निर्देश पर पूरे राज्य में यह अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया गया! जिसमें बिलासपुर जिले में विशेष सक्रियता और संवेदनशीलता का परिचय दिया! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में लंबित अपहरण के सभी प्रकरणों की स्वयं समीक्षा की गई! समस्त थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर दस्तयाबी के कड़े निर्देश दिए गए!

तकनीकी सहयोग को बढ़ाते हुए, मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया! जिससे कई बच्चों के विभिन्न राज्यों में होने की सूचना मिली! बिलासपुर पुलिस ने महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में अलग-अलग टीमों को रवाना कर गुमशुदा बच्चों की दस्तयाबी सुनिश्चित की!

अभियान के दौरान कुल 14 बालक और 137 बालिकाओं सहित 151 बच्चों को सकुशल बरामद किया गया! इस दौरान कई ऐसे मामले सामने आए जिनमें बच्चे 6-9 वर्षों से अपने परिजनों से बिछड़े हुए थे! जब ये बच्चे अपने परिवार से दोबारा मिले, तो उनके चेहरों पर वर्षों बाद मुस्कान लौट आई परिजनों ने बिलासपुर पुलिस की सराहना करते हुए उन्हें दिल से धन्यवाद दिया! इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने अभियान में शामिल सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों और विवेचकों को शाबाशी दी है!

और उन्हें नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की भी घोषणा की है! गौरतलब है! कि इससे पहले जून माह में चलाए गए ऑपरेशन तलाश के अंतर्गत बिलासपुर पुलिस ने 1056 गुम महिला-पुरुषों की दस्तयाबी कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था! लगातार दो अभियानों में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर बिलासपुर पुलिस ने न केवल अपनी कार्यकुशलता सिद्ध की है! बल्कि अनेक परिवारों को फिर से जोड़ने का मानवीय कार्य भी किया है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
