
बिलासपुर,,,, शहर की सड़कों पर शाम होते ही जाम का ऐसा आलम बन जाता है! कि मानो पूरा शहर थम सा जाता है! रोजाना दफ्तर और बाजार लौटते लोग घंटों तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहते हैं! रविवार को शहर के मुख्य मार्ग गोलबाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक, लिंक रोड और बस स्टैंड रोड पर शाम के समय घंटों लंबा जाम लग गया! इस जाम से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को संचालित करने वाले पुलिस कर्मी भी नदारद रहे! जिसका खामियाजा आम जनता को झेलना पड़ा!

जैसे जैसे दिन ढलता गया और शाम होते गए वैसे वैसे बाजारों में खरीददारी करने और घूमने आए लोगों को सड़क में लगे जाम में फंसना पड़ गया! हैरानी की बात यह रही कि एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही, जिसे निकलने का रास्ता देने में लोग असहाय दिखे! मौके पर यातायात विभाग के जवान भी काफी समय के बाद अपना मोर्चा संभालते हुए जाम को क्लियर करने में काफी मशक्कत करना पड़ा!

समय रहते यातायात अमला अपना मोर्चा संभाल लिया होता तो स्थिति और नहीं बिगड़ती! स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने बताया कि ट्रैफिक को लेकर सड़कों पर अनियमित रूप से खड़े ऑटो-रिक्शा, दोपहिया वाहन और ठेले जाम की बड़ी वजह बनते त्योहारी सीजन में जब रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी जैसे त्योहार आने वाले हैं!

तब यह ट्रैफिक संकट और गहराने की संभावना है! बाजारों में बढ़ती भीड़, सड़क किनारे वाहन पार्किंग और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था आने वाले दिनों में आम नागरिकों की मुसीबत और बढ़ा सकती है!
नगर निगम और ट्रैफिक विभाग की लचर तैयारियों पर सवाल उठना लाजमी है! अब देखना होगा कि प्रशासन समय रहते ठोस कदम उठाता है! या फिर आम जनता को यूं ही परेशानी झेलनी पड़ेगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
