
बिलासपुर,,, पालतू मवेशियों को सड़क पर छोड़ने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है! नगर निगम बिलासपुर द्वारा यह एफआईआर दर्ज कराया गया है! पशुओं को खुले में घूमने से रोकने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है! जिसके तारतम्य में 2 अगस्त को सिविल लाइन पुलिस ने राजेन्द्र नगर निवासी मवेशी मालिक संतोष यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 978/2025 धारा 291,285 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 3,11,1 आई के तहत अपराध दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है!
पालतू मवेशियों को लावारिस छोड़ने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है! और सड़क पर जाम लग रहा है! इससे मवेशियों का जीवन संकट में आ गया है! इसके अलावा यह राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है! लगातार समझाइश के बाद भी मवेशी मालिक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है! शहर के राजेन्द्र नगर में शिव मंदिर के पास दो गाय और एक बछड़े को सड़क पर छोड़ दिया गया था! मवेशियों को हटाने निकली निगम के जोन क्रमांक 3 की टीम द्वारा आस-पास पूछताछ करने पर पता चला कि यें मवेशी राजेन्द्र नगर निवासी संतोष यादव की है! जिस पर कर्मचारियों ने संतोष यादव से संपर्क किया और कई बार आवाज देने के बावजूद मवेशी मालिक संतोष यादव द्वारा पशुओं को ले जाया नहीं गया!
जिसके बाद जोन कमिश्नर के निर्देश पर निगम के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी दिनेश कौशिक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराया जिस पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है!
पशुपालकों को समझाइश
नगर निगम द्वारा रोजाना मवेशियों को सडकों से पकड़ा जा रहा है! मवेशी मालिक उन्हें छुड़ा कर घर तो ले जाते है! पर वापस मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं! जिससे मवेशी फिर सड़कों पर दिखने लगते है!गोठान में मवेशी मालिकों को खुलें में ना छोड़ने के लिए बकायदा समझाइश भी दी जा रही है!
मवेशियों को बाहर ना छोड़ें-कमिश्नर
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा की अपने गोधन को बाहर ना छोड़ें अपने पालतू मवेशियों को अपने स्थान पर रख कर चारा-पानी की समुचित व्यवस्था करें!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
