
जांजगीर-चांपा,,,, जिले में आगामी VVIP/VIP दौरे की सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस द्वारा बीती रात जिलेभर में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान में फरार वारंटियों, निगरानी व गुंडा बदमाशों पर शिकंजा कसा गया।

थाना व चौकी स्तर पर की गई दबिश और रात्रिकालीन गश्त के दौरान कुल 45 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इनमें थाना अकलतरा से 13, बलौदा से 10, शिवरीनारायण से 8, चांपा से 4 सहित अन्य थानों से गिरफ्तारी की गई।
साथ ही, जिलेभर में 70 से अधिक निगरानी और गुंडा बदमाशों की चेकिंग कर उनकी गतिविधियों, व्यवसाय और रहन-सहन की जानकारी ली गई। पुलिस ने सभी को सख्त हिदायत दी है और ऐसे बदमाशों को निगरानी सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी जारी है।
जांजगीर-चांपा पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
