
बिलासपुर,,, दामोदर ज्वेलर्स चोरी का फरार आरोपी सिंगरौली से गिरफ्तार, सीपत के दामोदर ज्वेलर्स में 34.5 लाख की चोरी के मामले में फरार आरोपी राम लल्लू को मध्यप्रदेश सिंगरौली से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी व टीम की सतर्कता से यह सफलता मिली। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है! दिनॉक 15-16 जुलाई 2024 की दरम्यानी रात्रि कुछ अज्ञात आरोपीयों द्वारा स्थानीय दामोदर ज्वेलर्स के शटर का ताला पत्थर से तोडकर एव शटर को लोहे के रॉड से अटॉसकर दूकान में प्रवेश कर सोने चांदी के जेवर व नगदी रकम जूमला किमती 34,50,000 रू की चोरी कर लेने की रिपोर्ट पर उपरोक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। उक्त प्रकरण में पूर्व के आरोपी लालमन उर्फ बडका बसोर, रामधीन बसोर, सियाराम बसोर, लालजी उर्फ किनका बसोर, राजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया, मनीश सोनी उर्फ सुशांत उर्फ सोनू, अमित सिंह, विजय कुमार बसोड को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया था प्रकरण के अन्य तीन आरोपी फरार था। जिसका पता साजी किया जा रहा था पता साजी दौरान मध्य प्रदेश सिंगरौली से आरोपी राम लल्लू उर्फ लल्लू पिता जनक लाल उम्र 25 साल निवासी लामीदह थना सरई जिला सिंगरौली म.प्र्र. को पकडकर के थाना लाया गया, उक्त आरोपी को पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को सब्बल एवं पेचकस खरीदकर दामोदर ज्वेलर्स में उक्त मामले अन्य आरोपी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किये जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, स उ नि कमल फूल साहू प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल सिंह, आरक्षक आकाश मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27शराब के पैसों पर सड़क बनी रणभूमि, चाकू-तलवार लेकर भिड़े आठ शुरवीर’; सिरगिट्टी पुलिस की घेराबंदी ऐसी पड़ी भारी कि भागते-भागते गिरे, हथियार समेत धराए और पहुंच गए सीधे कोर्ट….
Uncategorized2026.07.27जब कलेक्टर का चेंबर छोड़ बाहर बुला लाए ‘नंदी बाबा’! गौ सम्मान यात्रा बनी आस्था का महासैलाब, 15 करोड़ हस्ताक्षरों की हुंकार के साथ गोहत्या-निषेध कानून और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज….
Uncategorized2026.07.27मोबाइल उड़ाने निकला ‘जादू’, पुलिस ने ऐसा चलाया अपना जादू कि उतर गया सारा नशा; CCTV बना गवाह, झपटमार जादू दो नाबालिग साथियों समेत गिरफ्तार, मोबाइल और एक्टिवा बरामद….
Uncategorized2026.07.27गुरुनानक चौक पर गुंडो का तांडव, VIDEO वायरल होने के बाद जागी पुलिस, बीच सड़क ऑटो चालक को दौड़ाकर पीटते रहे बदमाश, तमाशा देखती रही व्यवस्था, अब आरोपियों की तलाश में दौड़ रही पुलिस….
