Tue. Nov 24th, 2026

नशे में टिकट, गाली में सेवा! रेलवेकर्मी ने मचाया हंगामा, पुलिस बनी रही पुतला, वीडियो वायरल… यात्रियों ने पूछा– क्या यही है भारतीय रेल की मेहमाननवाजी…?

बिलासपुर,,, रेल यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार की एक शर्मनाक घटना सामने आई है! शनिवार रात बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक रेलवेकर्मी शराब के नशे में धुत्त होकर टिकट जांच के नाम पर यात्रियों से गाली-गलौज करता देखा गया! प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवेकर्मी न केवल लोगों से बदसलूकी कर रहा था! बल्कि कुछ यात्रियों को धक्का भी दे रहा था! जब यात्रियों ने रेलवे पुलिस (आरपीएफ) से शिकायत करनी चाही, तो वे वहीं मौजूद होते हुए भी मूकदर्शक बने रहे!!!



रेलवेकर्मी की इस बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है! जिसमें साफ देखा जा सकता है! कि वह किस तरह से नशे की हालत में यात्रियों को धमका रहा है! इस घटना से आम यात्रियों में रोष व्याप्त है!!!

घटना के बाद भी संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कोई तत्काल कार्रवाई नहीं की गई! जिससे रेलवे प्रशासन की लापरवाही उजागर होती है!सवाल  यह उठ रहा हैं! कि यदि ऐसे नशे में धुत कर्मचारी यात्रियों की सुरक्षा में लगे हैं! तो रेलवे की व्यवस्था पर कितना भरोसा किया जा सकता है?

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed