
बिलासपुर,,,, रेलवे प्रशासन द्वारा पार्सल आफिस में रखे हुए असंबद्ध एवं गैरसुपुर्द उपयोगी सामानों की खुली नीलामी समय-समय पर की जा रही है। इसी संदर्भ में सामानों की अगली खुली नीलामी दिनांक 10 सितम्बर 2025 बुधवार को प्रातः 11 बजे से बिलासपुर स्टेशन के पार्सल आफिस में किया जाएगा। नीलामी की जाने वाली सामानों में घरेलू समान, पुराने बैग, पुराने कपड़े, पुरानी साईकिल, कंडेन्सर, पानी की बोतलें सहित लगभग 76 आइटम शामिल हैं । इच्छुक कोई भी व्यक्ति इस खुली नीलामी में भाग ले सकते हैं। रेलवे प्रशासन इच्छुक व्यक्तियों से आग्रह करता है कि वे इस खुली नीलामी में भाग लेने हेतु निश्चित परिचय-पत्र (आईडी) के साथ 10 सितम्बर 2025 बुधवार को समय 10.30 बजे से पहले बिलासपुर स्टेशन के पार्सल आफिस में उपस्थित हो सकते हैं ।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 17, 2026बिलासपुर में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग का शिकंजा, इटवा-पाली और पहँदा में अवैध उत्खनन करते 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ाए, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर दो जगह छापेमारी, किसी की ट्रॉली नहीं बची, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 17, 2026खाद्य विभाग का हंटर तैयार, 15 दिन तक होटल-ढाबों से ठेलों तक मचेगी जांच की हलचल, मिठाई-बिरयानी के जहरीले रंगों पर नजर, अखबारी कागज में खाना परोसने वालों की भी खैर नहीं…
UncategorizedNovember 17, 2026NTPC की राखड़ में दबने चला भिलाई का ऐतिहासिक तालाब, निजी जमीन की आड़ में 3 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का खेल, बिना पंचायत प्रस्ताव और अनुमति चल रहा राखड़ भराव, ट्रांसपोर्टरों से लेकर भू-माफियाओं तक पर उठे सवाल, आखिर किसके इशारे पर चल रहा सरकारी जमीन पाटने का यह गोरखधंधा?
UncategorizedNovember 17, 2026अजबे छत्तीसगढ़ की गजबे न्यायधानी, 24×7 अन्नपूर्ति का निकला दिवाला, ग्रेन ATM फिर ठप, कभी अनाज गायब तो कभी मशीन बीमार, हैट्रिक पर हैट्रिक फेल्योर के बाद भी अफसरों की कुर्सी सलामत, पायलट प्रोजेक्ट की ऐसी दुर्गति पर जवाबदेही किसकी?
