
बिलासपुर,,, एसीबी (ACB) की टीम ने जहाँ सूरजपुर के भू-अभिलेख शाखा के अनुरेखक को किसान से 6600 रुपए लेते धरदबोचा, वहीं बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में पटवारी को जमीन बंटवारे के एवज मे 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया! एक ही दिन में भ्र्ष्टाचार के खिलाफ हुई दो कार्रवाई ने भाजपा सरकार के जीरो टॉलरेंस के ढिंढोरे का बाजा फाड़ डाला!
सूरजपुर जिले के संयुक्त कार्यालय परिसर में एसीबी की 10 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई करते हुए अनुरेखक प्रमोद नारायण को गिरफ्तार किया! जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक किसान को नक्शा उपलब्ध कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी! किसान ने इस मामले की शिकायत एसीबी से की, तय योजना के तहत एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई की! जैसे ही अनुरेखक ने 6600 रुपए की रिश्वत ली टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया! पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी करा पंचनामे की कार्रवाई की गई!

टीम ने इसी दिन सुबह, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के पंडरी गांव के एक ग्रामीण से उसके खुद के पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए पटवारी मोहन सिंह को किसान से 13 हजार रुपए रिश्वत लेते दबोचा!
कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी के पास से पूरी राशि बरामद की गई और पंच गवाहों के सामने सत्यापन कराया उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई! एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपियो के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही!
इसके पहले भी मुंगेली और अन्य जिलों से लगातार भृष्ट अफसरों व कर्मचारियों दबोचने की कार्रवाई की जा चुकी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
