
00 पत्नी और महिला फ्रेंड के नाम पर खरीदा था! जमीन मकान
00 एसएसपी रजनेश सिंह की सख्ती के बाद नशा कारोबारियो में हड़कम्प
बिलासपुर,,, पुलिस के होते हुए नशे के अवैध कारोबारियो ने लाखो नही करोड़ो की सम्पत्ति खड़ी कर ली एसएसपी की सख्ती पर पुलिस को अजय की 1 करोड़ 20 लाख की सम्पत्ति फ्रीज कर प्रकरण स्फेमा कोर्ट भेजना पड़ा! कहा जा रहा कि ये सम्पत्तियां उसने अपनी पत्नी और एक परिचित महिला के नाम पर खरीदी थी!
पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय चक्रवर्ती के विरुद्ध बिलासपुर एवं जबलपुर जिलों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के कई प्रकरण दर्ज हैं! नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धनराशि को वैध दिखाने के लिए आरोपी ने अपनी पत्नी एवं एक परिचित महिला के नाम पर भूमि खरीदी और मकान निर्माण कराया!
ये मामला एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर तोरवा थाने में वर्ष 2021 में आरोपी अजय चक्रवर्ती के विरुद्ध दर्ज एनडीपीएस एक्ट की वित्तीय जांच में सामने आई, फ्रीज की गई संपत्तियों में आवासपारा सिरगिट्टी एवं टिकरापारा की सम्पत्ति शामिल है! इस कार्यवाही के लिए सिरगिट्टी थाना के प्रधान आरक्षक प्रभाकर सिंह को एसएसपी को नगद पुरस्कार देने घोषणा की गई है!
अब तक बिलासपुर जिले में कुल 6 प्रकरणों में 17 व्यक्तियों की अवैध संपत्तियाँ चिन्हित कर फ्रीज की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
