Sat. Nov 14th, 2026

बिटकुली में शासकीय जमीन पर दबंग का कब्जा, तालाब और रास्ता भी किया बंद, ग्रामीण भड़के – कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग..

बिलासपुर,,,,  जिले के बेलतरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बिटकुली में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है!

ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि गांव के पंहुच मार्ग जो शासकीय जमीन है! उस पर ग्राम निवासी ऋषिश्याम पिता बद्रीलाल श्याम ने जेसीबी मशीन से खुदाई कर कब्जा जमा लिया है!

इससे ग्रामीणों का निस्तारी रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है! यही नहीं, गांव के बंधिया और जखी बेधिया तालाब पर भी कब्जा कर खेती और मछली पालन किया जा रहा है!

बताया जाता है! कि अवैध कब्जाधारी ने शासकीय जमीन पर आलीशान पक्के मकान भी बना लिए हैं! और विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकी देता है!

ग्रामीणों ने कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई कर अवैध कब्जा हटाने और दोषी के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की मांग की है! मामला अब स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है!

बाइट,,,, महिला ग्रामवासी बिटकुली

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed