
बिलासपुर,,,, मीडिया की खबरों के बाद जागे जीएसटी विभाग ने न्यायधानी में नवरात्र पर्व के दौरान गरबा के नाम पर किये गए करोड़ों के व्यावसायिक उत्सव के आयोजन पर कांग्रेस नेता आशीष मोनू अवस्थी

और करुणा ग्रुप समेत बड़े आयोजकों को नोटिस थमा 7 दिन के अंदर आय- व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने निर्देश दिया है! साथ ही ऐसा न करने पर पेनल्टी और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है!

आरोप है! कि इन आयोजको ने इस धार्मिक और पारम्परिक आयोजन के नाम पर टिकट, पास और स्पॉन्सरशिप से मोटी कमाई की है! जिससे अनुमानित 5 से10 करोड के टैक्स चोरी का अनुमान है!
बताया जा रहा कि नवरात्र के चौथे दिन जीएसटी विभाग से जारी इस आशय के नोटिस से आयोजकों में हड़कंप मचा है!

बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान समेत कई स्थानों पर गरबा के बड़े- बड़े पंडाल सजे थे! स्पॉन्सरशिप करने वाली कम्पनियों, बिल्डरों, व्यवसायिक संस्थाओं के बड़े – बड़े बैनर लगाए गए, सेलिब्रिटी बुलाये गए, दो-दो, ढाई- ढाई हजार में पास बिके, विभाग ने अपने नोटिस में कहा है! कि गरबा जैसे सांस्कृतिक आयोजन अब कमर्शियल बिजनेस बन चुके हैं! लिहाजा इन पर टैक्स लगेगा! अचानक नोटिस आने से छोटे – बड़े सब हड़बड़ा गए है! और प्रमाणों को ठिकाने लगा बचने एड़ी चोटी का जोर लगा रहे ताकि इस संकट से उबर सके!
टैक्स के साथ साइंस कॉलेज मैदान के आयोजन पर देर रात तक अश्लील गाने बजने और ध्वनि प्रदूषण के भी गंभीर आरोप हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
