Fri. Nov 13th, 2026

बिलासपुर में मुफ्त कोल्डड्रिंक बना आफत! शनिचरी क्षेत्र में अज्ञात युवकों ने बांटी एक्सपायरी ड्रिंक, स्वाद बदलते ही मचा हड़कंप—सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जांच में जुटा खाद्य विभाग…

बिलासपुर,,,  शहर के शनिचरी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई…! जब स्कूटी और कार सवार कुछ अज्ञात युवकों ने बाजार और स्कूलों के बाहर बच्चों व राहगीरों को मुफ्त में कोल्डड्रिंक बांटना शुरू कर दिया! शुरुआत में लोग इसे किसी प्रमोशनल गतिविधि या ब्रांड प्रचार समझकर कोलड्रिंक ले रहे थे…!

लेकिन जल्द ही स्वाद में अजीब बदलाव महसूस हुआ..! तब कुछ लोगों ने बोतलों का लेबल देखा तो पता चला कि पेय पदार्थ की एक्सपायरी डेट 31 अक्टूबर लिखी है..! यानी महज एक दिन बाद खत्म होने वाली है! यह जानकारी सामने आते ही लोगों में हड़कंप मच गया! और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया! आदपास मौजूद लोगों ने संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक गाड़ी लेकर फरार हो गए! घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है!जिससे लोगों में भय और आक्रोश फैल गया है! मामले की जानकारी खाद्य विभाग को दे दी गई है! और कोल्डड्रिंक के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं! ताकि यह पता चल सके कि पेय पदार्थ में कोई मिलावट या हानिकारक तत्व तो नहीं था….?

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed