
बिलासपुर,,, बिलासपुर में एक वकील महिला का केस लड़ते-लड़ते उसे अपना दिल दे बैठा… उसने महिला का उसके पति से तलाक कराया इस दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया…! तब उसने शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया…!
वकील ने उसे कहा कि, उसकी पत्नी से विवाद होता है! इसलिए उससे तलाक लेकर दोनों शादी करेंगे लेकिन, बाद में वकील ने शादी करने से इनकार कर दिया! अब महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर लिया है! मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है!
दरअसल, सरकंडा इलाके की रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि, शादी के बाद उसका पति उसके साथ मारपीट करता था! पति के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं थे! इसलिए उसने अपने पति से तलाक लेने के लिए न्यायालय में आवेदन किया था!
साल 2025 में ही केस लड़ने के लिए महिला ने सरकंडा के लतेल बाड़ा में रहने वाले वकील पवन अवस्थी से संपर्क किया! जिसके बाद वकील ने केस लड़ा बाद में उसके पति से उसका तलाश हो गया…!
केस लड़ते-लड़ते महिला को दिल दे बैठा वकील
महिला ने पुलिस को बताया कि, केस के सिलसिले में वो वकील से मिलने जाती थी, तब वकील ने उससे दोस्ती, फिर प्यार का इजहार किया। इसी दौरान उसने महिला से शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने लगा।
महिला से वकील बोला- पत्नी से तलाक लेकर करेगा शादी
बातचीत के दौरान वकील ने महिला को बताया कि, उसकी पत्नी के साथ उसका संबंध ठीक नहीं है। वह भी अपनी पत्नी से तलाक लेने वाला है। दोनों का तलाक हो जाने के बाद वह अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी करेगा।
शादी के लिए दबाव बनाया तो की मारपीट
महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि, जब उसने वकील प्रेमी पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी, तब वकील उसे घूमाने लगा। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस दौरान विवाद बढ़ने पर उसने महिला की पिटाई की और उसका मोबाइल तोड़ दिया।
जिससे परेशान होकर महिला ने 2 नवंबर को सरकंडा थाने में केस दर्ज करा दी। पुलिस ने वकील के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी का केस दर्ज कर 3 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.21“गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और गोहत्या पर केंद्रीय कानून की मांग ने पकड़ी रफ्तार, देशभर में छह चरणों का महाअभियान शुरू, करोड़ों हस्ताक्षरों से केंद्र सरकार तक पहुंचेगी जनभावना, संत समाज बोला—अब जनजागरण से बनेगा बदलाव का दबाव….
Uncategorized2026.07.21बिरकोना में जुए की महफिल पर पुलिस का धावा! 9 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹20,700 नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त; कोनी पुलिस-एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई
Uncategorized2026.07.21नागलोक कांड में बड़ा खुलासा! बिना सांप काटे बनवाते थे ‘सर्पदंश’ की कहानी, सिम्स के दो नगर सैनिक गिरफ्तार; मुआवजा दिलाने वाले गिरोह की परतें खुलनी शुरू…
Uncategorized2026.07.21बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: चौकीदार की हत्या कर फरार मर्डर आरोपी पटना से दबोचा, मास्टर प्लान का खुलासा; दो आरोपी अभी भी फरार, कई राज्यों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी…
