
बिलासपुर,,, पं. सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय में चल रही पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सोमवार को एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा…

ज्ञापन में रंजेश सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छत्तीसगढ़ राज्य के सीजी-सेट उत्तीर्ण छात्रों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया…!
उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में सीजी-सेट पास छात्रों को पीएचडी प्रवेश परीक्षा से छूट दी जाती है! लेकिन इस विश्वविद्यालय में उन्हें परीक्षा देने के लिए बाध्य किया जा रहा है! इससे स्थानीय विद्यार्थियों को नुकसान हो रहा है…
रंजेश सिंह ने बताया कि यदि सेट उत्तीर्ण छात्र प्रवेश परीक्षा में 50 अंक से कम प्राप्त करते हैं! तो उन्हें इंटरव्यू के लिए अयोग्य माना जा रहा है! जबकि वे सीधे साक्षात्कार के पात्र हैं! उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की अकादमिक और पीएचडी प्रभारी द्वारा कार्यपरिषद को अधूरी जानकारी दी गई… जिसके चलते यह त्रुटिपूर्ण निर्णय लिया गया…!
ज्ञापन में दूसरा मुद्दा बीएड और डीएलएड की प्री परीक्षा से जुड़ा रहा… जिसमें कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन बाहरी एजेंसी से कराए जाने पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ने की बात कही गई… इस पर रंजेश सिंह ने संबंधित अधिकारियों पर वैधानिक कार्रवाई की मांग की…!
कुलपति ने आश्वासन दिया कि यदि अन्य राजकीय विश्वविद्यालयों में सेट छात्रों को परीक्षा से छूट मिली है! तो यहां भी नियमों का पालन किया जाएगा! साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनर्मूल्यांकन बाहरी एजेंसी से नहीं कराया गया है! बल्कि आपत्तियों के निराकरण के बाद परिणाम जारी किए गए!
ज्ञापन सौंपने के दौरान पुष्पराज साहू, करण यादव, वेद राठौर, राजा खान, सुनील श्रीवास, सुदामा साहू, आयुष तिवारी, आशीष यादव, आकाश वर्मा सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे! रंजेश सिंह ने कहा कि यदि एक सप्ताह में स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तो एनएसयूआई आंदोलन के लिए बाध्य होगी…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
