
बिलासपुर,,,, बिलासपुर पुलिस का जवाब नहीं. एक ही वारदात की 2 जगह सिटी कोतवाली और सिविल लाईन में अपराध दर्ज कर लिया गया… मामला मस्तूरी क्षेत्र के पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश सिंह के रिश्तेदारों से जुड़ा और उनकी ही सोहबत में सिविल लाइन में दोबारा FIR कराने का है! पीड़ित आशुतोष केशवानी ने यह आरोप लगाते हुए, इसकी शिकायत आईजी, और एसएसपी के समक्ष की है!
तेलीपारा आरके बूट हाउस के बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर आशुतोष ने बताया कि वह अपनी देवरीखुर्द दुकान से गत 26 अक्टूबर की रात
बस स्टैंड होते हुए अपने साथी अंकुश तिवारी के साथ दवाई लेकर अपने घर तेलीपारा जा रहा था!
वृन्दावन परिसर के पास उसकी बाइक को सरजू बगीचा निवासी शिवम् सिंह, सन्नी श्रीवास और देव यादव ने उसकी बाइक को कर मारते हुए, क्रॉस किया… ठीक से बाइक चलाने की बात कहने पर तीनों ने गाली गलौज कर हाथ मुक्का लाठी से उसे पीट डाला और देख लेने की धमकी दी,

इस वारदात में उसके सिर पेट दाहिने पैर और पीठ पर चोटे आई जिसकी रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिवम् सिंह, सन्नी श्रीवास और देव यादव के खिलाफ अपराध दर्ज किया…

आरोपी का कहना है! कि घटना के 4 दिन बाद आरोपी शिवम् सिंह ने अपने पुलिस चाचा अवधेश सिंह के दम पर उसके खिलाफ उल्टे न सिर्फ झूठी FRI दर्ज करा दी बल्कि घटना स्थल भी बदल दिया, जबकि उसने घटना स्थल का CCTIVI फुटेज तक पुलिस को सौंपा है!
उसका कहना है! कि बिलासपुर में पुलिसिंग का आखिर कौन सा सिस्टम चल रहा है! कि मारखाने के बाद भी उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई. और घटना स्थल भी बदल दिया गया…
पीड़ित आशुतोष ने इसकी लिखित शिकायत आईजी, और एसएसपी के समक्ष कर न्याय की गुहार लगाई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…
