बिलासपुर- काम के एवज में ब्रांडेड शराब की बोतल मांगने वाले नायब तहसीलदार का वीडियो वायरल हुआ है। मामला बिलासपुर के मस्तूरी तहसील का है। यहां पदस्थ नायब तहसीलदार रमेश कुमार कमार का काम के एवज में शराब के लिए रकम मांगने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के बाद कलेक्टर ने उन्हें भू अभिलेख शाखा बिलासपुर में अटैच कर उन्हें निलंबित करने को कमिश्नर को अनुसंशा भेजी है,
वायरल वीडियो में नायब तहसीलदार रमेश कुमार कमार बकायदा डाइस में बैठ कर शराब की मांग करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है जो अब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मस्तूरी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोंडाडीह का किसान अपनी जमीन का रकबा राजस्व रिकार्ड में सुधरवाने पहुँचा था। इस दौरान नायब तहसीलदार अपनी डाइस में बैठ कर काम कर रहे थे।नायब तहसीलदार कह रहे हैं कि जगदीश ने तो जमीन खरीदा नही है तो मरने दो साले को। वायरल वीडियो के मुताबिक काम लेकर तहसील पहुँचा किसान जगदीश के रकबे को घटवा कर अपना रकबा बढ़वाना चाहता है। फिर नायब तहसीलदार वीडियो में किसान से कहते है कि चलो एक ब्लेंडर मंगवाओ फिर अपनी महिला कर्मचारी से कहते हैं कि कर दो मैडम इसका काम। वीडियो के आखरी में फिर नायब तहसीलदार पूछते नजर आ रहे हैं कि कितने का आता है एक ब्लेंडर तब जवाब मिलता है 16-17 सौ. तब नायब तहसीलदार कहते हैं दे दो इसको. वीडियो वायरल होने के बाद मस्तूरी एसडीएम से कलेक्टर सारांश मित्तर ने जांच करवाई। एसडीएम ने तहसील में पदस्थ दो कर्मचारियों व नागरिक का कथन लिया। जिसमे वीडियो की पुष्टि हुई जिसके बाद उन्हें अटैच कर निलबिंत करने के लिए कलेक्टर ने कमिश्नर संजय अलंग से अनुसंशा की है ।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.21निगम दफ्तर या ‘चंडूखाना’? बाबू की कुर्सी पर बैठा जमीन का दलाल, गोपनीय फाइलें खुली; गोलबाजार अवैध निर्माण, कबाड़ और गबन कांड के बाद नया बवाल—कौन चला रहा सिस्टम, जिम्मेदार कौन, और कब होगी सख्त कार्रवाई?…
Uncategorized2026.04.21सिम्स में इलाज के दौरान उम्रकैद कैदी की मौत, एक्सरे से पहले बिगड़ी हालत; जेल से लाए गए बच्चू झुठैल को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मर्ग कायम, जांच शुरू—लापरवाही या अचानक बिगड़ी तबीयत? उठा बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.04.20बिलासपुर का थोक बाजार सवालों में.. नकली प्रोडक्ट्स का बढ़ता नेटवर्क उजागर.. पहले सागर ट्रेडर्स फिर महादेव में नकली सामान व्यापार विहार? जांच में सामने आए चौंकाने वाले संकेत..
Uncategorized2026.04.20परशुराम जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब: अरपा पार पहली बार निकली भव्य शोभायात्रा, ढोल-नगाड़े, झांकियां और भक्ति में डूबा शहर, विजय केशवानी और ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गर्ग की टीम ने किया जोरदार स्वागत, मट्ठा-पानी वितरण संग आस्था और उत्साह का अनोखा संगम दिखा…
