बिलासपुर:-वैसे तो खाद्य विभाग सरकार का एक जिम्मेदार एवँम आम जनता की जरूरतों से जुड़ा अहम विभाग है, लेकिन इनकी सरपरस्ती में कालाबाजारी एक आम बात है , क्योंकि काली कमाई में बराबर का इनकी जैब में नियमित रूप से पहुचता है ,काली कमाई की मलाई इतनी स्वादिष्ट है कि उसके आगे 7वे या 8वे वेतन आयोग का वेतन भी कुछ नही है ! हकीकत यही है कि अधिकांश लोग शासकीय दामाद वेतन के लिए नही, ऊपरी कमाई के लिए बनते है ! खाद्य विभाग उन विभागों में से है जंहा काली कमाई के बहुत रास्ते है ! इन भृष्टाचारी ओ को काली कमाई के प्रति जुनून इतना है कि जब तक मीडिया इनके काले कारनामो ओर सेटिंग्स की खबरे इन तक न पहुँचाये तब तक इनकी हफ्ता वसूली बद्दस्तूर जारी रहती है ! जी, हा, हम बात कर रहे है काली कमाई की ओर इनकी सरपरस्ती में होने वाले अवैध धंधों की, जो घरेलू गैस से सम्बंधित है ! बिलासपुर में गैस की कालाबाजारी आम बात है ! जो खाद्य विभाग की सरपरस्ती में गैक़ानूनी रूप से जारी है जिसका मुख्य अड्डा बसस्टैण्ड, इमलीपारा रोड स्टेडियम के आसपास का एरिया, सिरगिट्टी और सरकंडा के कुछ संस्थान है ,ये दुकानदार इतने निडर होकर कालाबाज़ारी के साथ साथ दिन प्रतिदिन महंगी होती जा रही गैस में से प्रति सिलेंडर 2-3 किलो गेस चोरी करने के साथ साथ ब्लेकमार्केटिंग इनका मुख्य पेशा है ! खाद्य विभाग के भृष्टाचारीओ को अपनी जेब गरम करने से मतलब है ,नाम न छापने की शर्त पर एक ग्राहक ने हमे बताया कि हर सिलेंडर में दो से तीन किलो गैस कम मिलती है और ये दुकानदार घरेलू सिलेन्डर से पांच किलो के छोटे सिलेंडर तक रिफिल करते है अगर इनके घर और गोदाम में छापा मारा जाए तो न जाने कितना बड़ा जखीरा खाद्य विभाग को हाथ लगेगा और शहर को इस गेस बम्ब से मुक्त कराया जा सकेगा, हम गैस बम्ब इसलिए कह रहे है कि गैरकानूनी तरीके से बड़े गेस सिलेंडर में से छोटे गेस सिलेंडरों में अमानक /घटिया उपकरणों से गैस एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में भरते समय कभी भी बड़ा और जानलेवा धमाका हो सकता है ! इस काले खेल में कही ना कही गैस एजेंसीयो के संचालक भी शामिल है , चंद रुपियो के लिए खाद्य विभाग के अधिकारी इतने अधिक खतरनाक ओर अवैध गतिविधियों को शह देना, कानून और पद का दुरूपयोग दोनों है !
न्यूज़ बास्केट
व्यापक़ जनहित में खाद्य विभाग के कुंभकर्णी ओर भृष्ट अधिकारियों का इस गम्भीर विषय की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए गेस की ब्लेकमार्केटिंग चोरी और अवेध रिफिलिंग करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की अपेक्षा करता है ?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
