
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक और बड़ा धर्मांतरण का मामला सामने आया है! जहां 24 घंटे के भीतर यह जिले का दूसरा मामला है! जिससे जिले में हड़कंप मच गया है! जानकारी के मुताबिक, पहला मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के जोड़ा गांव से सामने आया था! जबकि अब ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के वसंत विहार कॉलोनी का है!

सूत्रों के अनुसार एसईसीएल के वसंत विहार कॉलोनी में बीते कुछ समय से यहां के शासकीय मकान में नियमित रूप से “प्रार्थना सभा” का आयोजन किया जा रहा था! लेकिन इस सभा के नाम पर लोगों को गुमराह कर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था! बताया जा रहा है! कि इन सभाओं में कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होते थे!
सबसे हैरान करने वाली बात यह है! कि इस पूरे आयोजन का संचालन कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि एसईसीएल (SECL) का कर्मचारी राजेंद्र खरे कर रहा था! बताया जा रहा है! कि वह अपने निजी मकान में यह प्रार्थना सभा आयोजित करता था! जहां धार्मिक पुस्तकों का वितरण और “आध्यात्मिक लाभ” के नाम पर धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया चलती थी!
स्थानीय लोगों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो सरकंडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की! पुलिस को वहां से धार्मिक साहित्य, बाइबल जैसी किताबें और कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं!
फिलहाल पुलिस ने संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है! और मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दी गई है! बताया जा रहा है! कि प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है! कि इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हुए हैं! और कितने लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है!
यह घटना जिले में बढ़ते धर्मांतरण के मामलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है! दो दिनों में लगातार दो मामलों का सामने आना प्रशासनिक स्तर पर भी चिंता का विषय बन गया है! स्थानीय नागरिकों ने मांग की है! कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने की हिम्मत न कर सके…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.22गोल्डन स्टे OYO पर कार्रवाई की डबल मार! पहले कृषि विभाग का छापा, फिर निगम ने होटल पर जड़ा ताला; असामाजिक गतिविधियों की शिकायत, सिरगिट्टी पुलिस की दबिश के बाद मचा हड़कंप, कई सवाल अब भी बरकरार…
Uncategorized2026.07.22“बारिश में डूबा शहर, मेयर पूजा विधानी का रेलवे पर फूटा गुस्सा! कहा— अब बहाने नहीं, जलभराव का स्थायी समाधान करें, वरना शहरवासियों के साथ भाजपा पार्षद दल करेगा उग्र आंदोलन, हर बारिश में परेशानी अब बर्दाश्त नहीं…
Uncategorized2026.07.22ऊपर OYO, नीचे ज़हर का गोदाम! सिरगिट्टी में कृषि विभाग की बड़ी रेड, हजारों लीटर कीटनाशक-खाद जब्त, फिर उसी संचालक को सौंपा माल तो उठे कई सवाल….
Uncategorized2026.07.22बिलासपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं! ‘एक गुंडा-एक जवान’ फॉर्मूला लागू, हर बदमाश पर रहेगी पुलिस की 24 घंटे नजर, त्योहारों से पहले थाने में होगी परेड और क्लास…
