
बिलासपुर,,, तोरवा पुलिस ने घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है!
पुलिस ने कुल 86 गैस सिलेंडर जिनमें 43 भरे हुए और 43 खाली बरामद किए हैं! जब्त सामग्री की कीमत लगभग 2.23 लाख रुपये आंकी गई है!
कैसे हुआ खुलासा…..
26 नवंबर 2025 को तोरवा थाना क्षेत्र के हेमु नगर में घरेलू गैस सिलेंडरों को अधिक दामों में ब्लैक में बेचने की सूचना पुलिस को मिली! सूचना की तस्दीकी के लिए टीम को रवाना किया गया!
झुलेलाल चौक के पास एक मकान में दबिश के दौरान भारी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों का भंडारण पाया गया! मौके पर मिले दोनों व्यक्तियों ने भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया!
पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपियों द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन करते हुए अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री की जा रही थी। आरोपियों को EC एक्ट की धारा 3, 7 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है!
गिरफ्तार आरोपी….
1. अजय मेघानी (35 वर्ष), निवासी हेमुनगर, तोरवा
2. सुनिल कुमार थावरानी (49 वर्ष), निवासी हेमुनगर, तोरवा
जप्त सामग्री
इंडेन कंपनी के घरेलू सिलेंडर – 09 भरे हुए
भारत गैस घरेलू सिलेंडर – 29 भरे हुए
खाली सिलेंडर – 25
कमर्शियल सिलेंडर – 05 भरे हुए
एचपी गैस कंपनी के घरेलू सिलेंडर – 15 खाली
कमर्शियल सिलेंडर – 03 खाली
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
