
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है! जहां प्रार्थना सभा की आड़ में यहाँ एक मकान में धर्मांतरण किया जा रहा था! मामले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर दबिश दी! मौके से 30-35 लोग सभा में मौजूद मिले… जिसके बाद संगठन के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना देते हुए पादरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई!

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला चिल्हाटी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है! यहाँ एक घर में प्रार्थना सभा आयोजित थी! जहाँ प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का धर्मांतरण किया जा रहा था! इस पूरे मामले की सूचना हिंदू संगठन को मिलते ही आक्रोशित होकर उन्होंने घर में दबिश दी और जमकर बवाल किया… घर में लगभग 30-35 लोग सहित पादरी मौजूद थे! इस मामले की सूचना संगठन के लोगों ने पुलिस को दी और मौजूदा सभी पादरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई!

बता दें कि बिलासपुर में इससे पहले भी कई बार प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण के मामले सामने आ चुके हैं! खास तौर पर सरकंडा, तखतपुर और मस्तूरी इलाके इन घटनाओं की वजह से चर्चा में रहे हैं!स्थानीय लोगों का आरोप है! कि प्रार्थना सभा के नाम पर गुपचुप तरीके से लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता था! ऐसे मामलों में पुलिस भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है! लेकिन इसके बावजूद इस तरह की गतिविधियाँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
