
बिलासपुर,,, बाई गॉड जिले भर के खनिज संसाधन की रक्षा का दायित्व सम्हालने वाले उप संचालक खनिज को तो शहर से लगे गांवों से अंधाधुंध हो रहे रेत की खुली डकैती का भी पता नहीं…
विभाग की माने तो गलती उनकी भी नहीं… क्योंकि शासन ने संभागीय जिला मुख्यालय में खनिज संसाधन के अवैध उत्खनन को रोकने महज 1 ही इंस्पेक्टर दिया है! जबकि 3 पद सालों से रिक्त पड़े है!
गत 10 दिसंबर को न्यूज बास्केट की टीम ने निरतु, मंगला पाठ बाबा, और लोखंडी घाट से रेत के अवैध उत्खनन की खबर प्रसारित कर दिखाया था! कि कैसे रेत चोर नदी में दिनदहाड़े ट्रैक्टर उतारकर पानी के अंदर से रेत का अवैध उत्खनन कर रेत का अवैध कारोबार कर रहे है!

इधर खनिज विभाग के जिम्मेदार उप संचालक के के गोलघाटे अभी भी लगातार कार्रवाई का मंजीरा बजा रहे है! उनका कहना है! कि कार्रवाई लगातार जारी है! जहां से भी सूचना मिलती है! अवैध उत्खनन की कार्रवाई की जाती है! उन्होंने आज शुक्रवार को भी सीपत समेत 2 इलाकों से रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करने की बात कही…
नजराना दो खुद जान जाओ…
खबर है! कि 2 से 3 दिन पहले ही खनिज विभाग के अमले ने सिरगिट्टी क्षेत्र में रेत से भरे ट्रैक्टरों को पकड़कर भारी भरकम नजराने की मांग की… मांडवली के बाद सौदा पटने पर सभी को लेनदेन कर छोड़ दिया गया…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
