
बिलासपुर,,, अखिल भारतीय कसौधन वैश्य महासभा ट्रस्ट का सर्व वैश्य तृतीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन आज 21 दिसम्बर 2025 रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होने वाले वैवाहिक परिचय सम्मेलन, कसौधन वैश्य समाज भवन, भाजपा कार्यालय के सामने, करबला रोड बिलासपुर मे सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा… अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य महासभा ट्रस्ट के बिलासपुर महासचिव किशोरी शरण गुप्ता ने बताया की उक्त परिचय सम्मेलन मे मुख्य अतिथि श्रीमती किरण गुप्ता ( अयोध्या ) विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रमिला गुप्ता (बिलासपुर) एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता होंगे, परिचय सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज ही स्पॉट कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कराना होगा… सर्व वैश्य समाज के बीच वैवाहिक रिश्ते हेतु विवाह योग्य युवक युवतियों एवम परिजनों को समकक्ष वैश्य समुदाय के बीच विकल्प के विस्तार होने के साथ ही विधवा, विधुर, तलाकशुदा, मांगलिक एवम अधिक आयु के अविवाहित लोगो के लिए यह आयोजन रखा गया है! राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित देश के दस से अधिक राज्यों के वैश्य समाज के प्रतिभागियों द्वारा शामिल होने 500 पंजीयन कराया जा रहा है! अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य महासभा ट्रस्ट का वैवाहिक परिचय सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध किया गया है! प्रतिभागीयों को अपना नया वैवाहिक जीवन आरंभ करने इस आयोजन में वैश्य समूह के छत्तीसगढ़ी, मारवाड़ी, दसा, बीसा, दानी, अग्रवाल, अयोध्यावासी, माहेश्वरी, कसौंधन वैश्य गुप्ता, केशरवानी, गहोई, हलवाई, अग्रहरि सहित समकक्ष वैचारिक समानता वाले वैश्य समाज के प्रतिभागी, परिजन, समाज सेवी, पंजीयन होने पर ही 21 दिसम्बर 2025 दिन रविवार के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं!
आयोजन मे वैश्य समाज के सभी समुदाय के प्रतिभागियों को शामिल होने हेतु अपील के साथ वैश्य समाज के सभी जिला, क्षेत्रीय सभा संगठन को अपने क्षेत्र के प्रतिभागियों को आयोजन में शामिल होने प्रेरित किया जा रहा है। आयोजन सफल बनाने अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर जिला अध्यक्ष श्री रमेश गुप्ता सहित विभिन्न वैश्य समाज के पदाधिकारी एवम समाजसेवी सक्रिय है,
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
