
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में शुक्रवार दोपहर एक शर्मनाक और चिंताजनक घटना सामने आई है! जिसने न केवल संस्थान की आंतरिक व्यवस्था बल्कि महिला सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं! सिम्स में इंटर्नशिप कर रही एक छात्रा के साथ रेडियोलॉजी विभाग में पदस्थ टेक्नीशियन मनीष कुमार सोनी द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है!
पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार दोपहर किसी पुराने विवाद को लेकर टेक्नीशियन मनीष कुमार सोनी अचानक आक्रोशित हो गया! और मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई! आरोप है! कि टेक्नीशियन ने छात्रा के साथ ताबड़तोड़ थप्पड़ों से हमला किया… जिससे छात्रा मानसिक रूप से आहत हो गई! घटना के समय छात्रा अपने इंटर्नशिप कार्य में संलग्न थी!
घटना की जानकारी मिलते ही सिम्स परिसर में हड़कंप मच गया!पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत सिम्स के डीन और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस) से की! सूत्रों के मुताबिक, मामले को लेकर प्रबंधन स्तर पर करीब एक घंटे तक बैठक भी हुई… लेकिन हैरानी की बात यह है! कि अब तक न तो आरोपी टेक्नीशियन के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की गई है! और न ही पीड़िता को न्याय मिलता नजर आ रहा है!
छात्रों और इंटर्न डॉक्टरों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है! उनका आरोप है! कि प्रबंधन आरोपी टेक्नीशियन को बचाने की कोशिश कर रहा है! बैठक में क्या निर्णय लिया गया, इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है! जिससे संदेह और गहरा गया है!
पीड़िता मानसिक दबाव में है और अब एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। वहीं छात्र संगठनों और महिला संगठनों ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सवाल उठ रहा है कि जब एक मेडिकल संस्थान में पढ़ने और काम करने वाली छात्राएं ही सुरक्षित नहीं हैं, तो व्यवस्था पर भरोसा कैसे किया जाए?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सिम्स प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करेगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दबाकर खत्म कर दिया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले पर संस्थान की चुप्पी कई तरह के संदेह को जन्म दे रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
