
बिलासपुर,,, जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सरकंडा पुलिस द्वारा लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के स्पष्ट निर्देशों के पालन में थाना सरकंडा पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त छह बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है!
पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी क्षेत्र में लगातार विवाद, शांति भंग करने और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे थे! जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बन रहा था! इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की!
सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है! थाना सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी क्षेत्र में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी तरह सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम जनता सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में रह
गिरफ्तार 6 आरोपी… 👇👇👇
1. कैलाश पटेल उर्फ नानू पिता ईश्वर पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी अशोक नगर, पानी टंकी के पास।
2. साजिद हुसैन पिता सब्बर हुसैन, उम्र 40 वर्ष, निवासी मगरपारा, थाना सिविल लाइन।
3. अजय सोनी पिता अशोक सोनी, उम्र 43 वर्ष, निवासी बसोड़ मोहल्ला, लिंगयाडीह, सरकंडा।
4. नितेश साहू उर्फ नंदू पिता दिलीप साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी अशोक नगर, पानी टंकी के पास।
5. अमर रजक पिता स्व. सावत रजक, उम्र 24 वर्ष, निवासी श्याम नगर, लिंगयाडीह, सरकंडा।
6. अमर यादव पिता राजू यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी श्याम नगर, लिंगयाडीह, सरकंडा।
ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं! और पूर्व में भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज रहे हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
