
बिलासपुर,,, जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबन अटल आवास में दबिश देकर 14 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। संदिग्ध रूप से रकम खर्च करने की गोपनीय सूचना पर युवक विजेन्द्र बैस को हिरासत में लिया गया था, रकम का कोई वैध आधार न मिलने पर पुलिस ने इसे धारा 106 BNS के तहत जप्त कर आगे की जांच शुरू की थी……
जानकारी के मुताबिक रोजी-मजदूरी का काम करने वाले विजेन्द्र बैस के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह बीते कुछ महीनों में अपनी आमदनी के विपरीत संदिग्ध तरीके से भारी खर्च कर रहा है। इस सूचना पर कोतवाली, ने विजेन्द्र के मधुबन अटल आवास पर छापा मारा। तलाशी के दौरान 14 लाख रुपये नकद बरामद हुए, जिसके संबंध में विजेन्द्र कोई वैध दस्तावेज या रकम का साफ स्रोत पेश नहीं कर सका। पुलिस को संदेह है कि यह रकम किसी अवैध गतिविधि से जुड़ी हो सकती है, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने विजेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की .. रेड के दौरान पति–पत्नी दोनों से जब रकम को लेकर सवाल पूछे गए तो उनके बयान गोलमोल नजर आए। स्पष्ट जानकारी न मिलने पर रकम को धारा 106 BNS के तहत जब्त किया गया । लेकिन अब कोतवाली पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पूरी जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भेज दी है, जिसके बाद अब आगे की जांच टैक्स विभाग करेगा। पुलिस के अनुसार रकम के स्रोत और उपयोग को लेकर कई बिंदुओं पर जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर आर्थिक अनियमितता, मनी लॉन्ड्रिंग व अन्य पहलुओं को भी खंगाला जाएगा…..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
