
बिलासपुर_रायपुर,,, ये वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर के ऐलसवेयर होटल में शनिवार देर रात आयोजित हाई-प्रोफाइल टेक्नो पार्टी की है…!
आप खुद देखिये कैसे चमकती डिस्को लाइट पर युवा म्यूजिक पर थिरक रहे है,,, बाहर दो गुटों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ मचा है! पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है!
बताया जा रहा कि तेज म्यूजिक और नाच-गाने के बीच अचानक कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर होटल परिसर में घुसे और एक युवक पर हमला कर दिया! इसके बाद दो पक्ष आपस मे भिड़ गए मारपीट करने वाले युवाओं ने परिसर में खड़ी कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया…
पुलिस के मुताबिक, पार्टी में राहुल गवली और उसके साथियों का शुभम लेखवानी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ आरोप है! कि राहुल गवली ने अपने साथियों के साथ मिलकर शुभम लेखवानी पर लाठी-डंडों से हमला किया और फिर गाड़ियों में तोड़फोड़ कर फरार हो गए… सूचना पर जब मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब भागमभाग मच गई आरोपी फरार हो गए… पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकाल आरोपियों के सम्बंध में पतासाजी शुरू कर दी है! आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है! रायपुर और नवा रायपुर में देर रात होने वाली पार्टिया लंबे समय से चर्चा में है! हाल ही में विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा के जेडी फार्म हाउस में रेव पार्टी से 22 लोगों को शराब व नशीली सामग्री जब्त कर गिरफ्तार करके जेल भेजा था!
सवाल यह उठ रहा कि प्रदेश की राजधानी में जहां सीएम से लेकर डीजी और मुख्यसचिव निवासरत है! जब वहा के कानून व्यवस्था का ये हाल है! तो राज्य के अन्य जिलों का क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है! ये हाल तब है! जब खुद पीएम ने राजधानी में डीजीपी कांफ्रेंस की मुख्यमंत्री भी कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस कर कानून व्यवस्था के हाल की समीक्षा कर चेतावनी दे चुके है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
