
रायपुर,,,, साइबर ठगी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई में रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत म्यूल बैंक अकाउंट, फर्जी सिम कार्ड और ब्रोकर नेटवर्क पर सीधा प्रहार किया है! एक साथ कई स्थानों पर की गई… छापेमारी में पुलिस ने कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! जिनके खिलाफ देशभर के अलग-अलग राज्यों में 1236 से अधिक साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज पाई गई हैं!
पुलिस जांच में सामने आया है! कि इन आरोपियों के माध्यम से 77.53 लाख रुपये की ठगी की गई… जबकि इनके बैंक खातों में 174.5 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजैक्शन हुआ है! कार्रवाई के दौरान करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी की रकम को होल्ड कराया गया है! जिसे पीड़ितों को वापस दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है!
रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट हुए म्यूल बैंक अकाउंट की गहन जांच की गई! बैंक ट्रांजैक्शन, एक व्यक्ति के नाम पर कई खाते, फर्जी सिम कार्ड, शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो निवेश, टेलीग्राम टास्क, गूगल रिव्यू और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क को चिन्हित किया गया!
रेंज साइबर थाना और रायपुर जिले के विभिन्न थानों की 8 अलग-अलग टीमों ने रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार और मध्यप्रदेश में एक साथ दबिश देकर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया! पूछताछ में खुलासा हुआ कि कई आरोपी अपने बैंक खाते किराये पर देते थे! जबकि कुछ लोग ठगी की रकम पर 10 से 20 प्रतिशत कमीशन लेकर खातों की व्यवस्था करते थे!
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर निवासी शुभम साहू, पुलकित कुकरेजा, रोहित पीरमानी, अब्दुल हिदायत खान, शुभम नागवानी, दइतारी दीप, पोषण ओझा, संभव यादव, मनीष कुमार सेन, योगेश यादव, अजय कुमार, प्रकाश सिंह, मनोज वर्मा, कृष्णा निषाद, प्रतिक श्रीवास, रुपेश सिन्हा, पवन सदानी, गोपी वर्मा, नारायण कोसरिया उर्फ गोलू, मनीष बुलानी और क्रिस्टोफर लौरेंस शामिल हैं!वहीं दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों से प्रवीण सोनी, मनीष मेश्राम, धर्मेंद्र देशमुख और रवि वाधवानी को भी गिरफ्तार किया गया है!
जांच में यह भी सामने आया है! कि इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर ठगी मामलों में किया गया था! पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है! और जल्द ही आगे की गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है!
रायपुर रेंज पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है! कि अपने बैंक खाते, सिम कार्ड या केवाईसी दस्तावेज किसी को भी न दें, क्योंकि एक छोटी-सी लापरवाही आपको गंभीर कानूनी पचड़े में डाल सकती है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
