Wed. Oct 21st, 2026

बिलासपुर में कुशवाहा महासभा का सशक्त विस्तार! रमेश कश्यप बने प्रदेश उपाध्यक्ष, नवल वर्मा जिला अध्यक्ष, समाजसेवी उत्साहित, संगठन को नई ऊर्जा, युवा और जनहितकारी कार्यों में मिलेगा नया impulso।…

बिलासपुर,,,  अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री कुशवाहा राकेश महतो जी के कुशल नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय, जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से विस्तार कार्यकारिणी का गठन किया गया है! इसी क्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियो की घोषणा की गई यह घोषणा कुशवाहा कल्याण विकास समिति लिंगियाडीह बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय श्री हरि शंकर कुशवाहा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री जगन्नाथ कुशवाहा की अनुशंसा पर बिलासपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं कुशवाहा कल्याण विकास समिति के प्रभारी श्री रमेश कश्यप को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया वहीं श्री नवल वर्मा को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई नवीन पदाधिकारी की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सामाजिक संगठन विस्तार युवाओं को जोड़ने तथा सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों को और अधिक गति देने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर समाज के गणमान्य सदस्यों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री रमेश कश्यप एवं श्री नवल वर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने-अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा कुशवाहा समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे कार्यक्रम में श्री हरि शंकर कुशवाहा, ओम प्रकाश कश्यप अध्यक्ष कुशवाहा कल्याण विकास समिति, अजय कश्यप, चंद्रिका कश्यप, राम बहादुर कश्यप, रामकुमार कश्यप, राकेश मौर्य,कमल कश्यप, कन्हैया कुशवाहा, बालकुमार कुशवाहा, आकाश मौर्य, सरवन कश्यप, कृष्ण कुमार कश्यप, गणेश कश्यप, अकलेश कश्यप, रंजन कश्यप, शंकर कश्यप आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed