Wed. Oct 21st, 2026

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की सख्ती! शराब में मस्त 5 युवक–युवतियों पर कसा शिकंजा, 3 वाहनों पर 185 मोटर व्हीकल एक्ट, अशांति फैलाने वालों को दी गई कड़ी चेतावनी…


बिलासपुर,,,,  सरकंडा पुलिस ने शराब और अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है! वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में 21 दिसंबर 2025 की रात पत्रकार कालोनी सरकंडा में पार्टी कर रहे कुछ युवकों और युवतियों के खिलाफ तुरंत वैधानिक कार्रवाई की गई!
सूचना के अनुसार, पार्टी में शामिल युवक–युवतियां शराब के नशे में मस्ती कर रहे थे! और शोर–शराबा कर क्षेत्र में अशांति फैला रहे थे! मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर और अति. पुलिस अधीक्षक शहर, सीएसपी सिविल लाइन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई… और मौके पर रेड कर युवकों एवं युवतियों को पकड़ लिया गया! पुलिस ने मौके पर तीन वाहनों – CG 10 CA 5111, CG 10 BW 6685 और CG 10 BH 8007 – का मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की… इसके साथ ही युवकों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई! युवकों–युवतियों को समझाईश देकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया!


पुलिस का कहना है! कि क्षेत्र में शांति बनाए रखना प्राथमिकता है! और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी! इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों में राहत की भावना पैदा हुई है और संदेश गया है कि अशांति फैलाने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे…

गिरफ्तार 5 आरोपी…👇👇👇
01. आदित्य वस्त्रकार पिता मोहन लाल उम्र 33 र्वा निवासी लिंक रोड कृष्णा नेत्रालय के सामने शुभ मंगल अपार्टमेंट थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर छ.ग.।
02. लक्की देवांगन पिता पंचराम देवांगन उम्र 28 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर छ.ग.।
03. आशीष साहू पिता भागीरथी साहू उम्र 26 वर्ष निवासी पत्रकार कालोनी अशोक नगर सरकण्डा।
04. वंश देवांगन पिता सतीश देवांगन उम्र 22 वर्ष निवासी देवांगन मोहल्ला जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.।
05. विपुल दुबे पिता वशिष्ट नारायण दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम नगर थाना चरचा जिला कोरिया छ.ग.।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed