
बिलासपुर,,, सिविल लाइन पुलिस ने क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है! आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, कार और नगद रकम सहित करीब 3 लाख 61 हजार 700 रुपये की मशरूका जब्त की गई है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर 2025 को सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी! कि मनोज पोपटानी महाराणा प्रताप चौक के आसपास अपनी बलेनो कार में घूम-घूमकर मोबाइल फोन के जरिए क्रिकेट सट्टा खिला रहा है! सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया! पुलिस को देखकर आरोपी कार लेकर भागने लगा… जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया गया…
तलाशी के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन की जांच करने पर उसमें क्रिकेट सट्टे से संबंधित गतिविधियां पाई गईं… इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई! पुलिस ने आरोपी के पास से एक सैमसंग अल्ट्रा मोबाइल फोन, बलेनो कार क्रमांक CG 10 AP 8886 और 6,700 रुपये नकद जब्त किए हैं!
सिविल लाइन पुलिस की इस कार्रवाई से सट्टेबाजों में हड़कंप मच गया है! पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा…!
गिरफ्तार आरोपी 👇👇👇
1- मनोज पोपटानी पिता नंद लाल पोपटानी उम्र 30 साल साकिन हेमूनगर सिंधी कालोनी झूलेलाल मंदिर के पास थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग.
जप्ती 👇👇👇
1- सेमसंग अल्ट्रा मोबाईल 23
2- बलेनो कार क्रमांक सीजी 10 ए पी 8886
3- नगदी रकम 6700 रूपये
कुल कीमती 361700 रूपये
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
