
00 गन्दा है! पर धंधा है! इसलिए सामने नही आ रहे गाड़ी मालिक…
00 कलेक्ट्रेट में गाड़ी छुड़वाने चालान की कापी लेने आये तब खुला मामला…
बिलासपुर,,,, चोर से कहो चोरी करो पब्लिक को कहो जागते रहो… जिले के खनिज विभाग से एक ऐसा ही मामला सामने आया है! आरोप है! कि विभाग ने दिखावे की कार्रवाई के लिए डंपर और पोकलेन बुलवा जब्ती बना 2 लाख 74 हजार का जुर्माना ठोक दिया!दिखावे की कार्रवाई के नाम पर दो दिन के लिए गाड़ियों की मांग की गई थी! 20 दिन हो गए गाड़ी थाने में खड़ी है! धंधा करना है! इसलिए गाड़ी और पोकलेन के मालिक कुछ बोलने तैयार नही… वो तो कलेक्ट्रेट में चालान की कापी लेने खनिज विभाग पहुँचे पीड़ितों की बातचीत से मामला सामने आ गया…!
आरोप में कितनी सच्चाई है! ये तो राम जाने पर न्यूज बास्केट के सामने ये मामला चर्चा में आया है! इस आरोप ने जिले में खनिज संसाधन की खुली लूट को जग जाहिर कर दिया है! बच्चा बच्चा जान गया है! कि सत्ता परिवर्तन के बाद रेत से माल निकालने का खेल चल कैसे रहा है….?
मांडवाली का बादशाह कौन…?
खनिज विभाग में बकायदा सामने गेट के बेंच पर मांडवाली बादशाह का डेरा रहता है! यही मांडवाली बादशाह भाव ताव करके ट्रैक्टर, हाइवा और पोकलेन छुड़वाने खेल करते है!
15 हजार की मांग 5-5 हजार में छोड़े…
पिछले दिनों खनिज विभाग की टीम ने रेत से भरी गाड़ियों को पकड़ा इसके बाद ट्रैक्टरों को सिरगिट्टी थाने ले जाने चमकौव्वल कर 15- 15 हजार रुपये की मांग की… फिर रास्ते मे 5-5 हजार रुपये लेकर सभी ट्रैक्टरों को रास्ते से ही छोड़ दिया!
नही उठाया फोन….
इस मामले की सच्चाई जानने न्यूज बास्केट की टीम ने उपसंचालक खनिज प्रशासन किशोर कुमार गोलघाटे से सम्पर्क का प्रयास किया परन्तु उन्होंने कॉल ही रिसीव नही किया…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
