
बिलासपुर,,,, पप्पू श्रीवास कांड ने जाहिर कर दिया… कि शहर के थाने चल कैसे रहे है, और चला कौन रहा है! इस आशय का वीडियो सामने आने पर SSP रजनेश सिंह की फटकार के बाद तोरवा पुलिस ने पप्पू श्रीवास के नाम पर चमकऊवल करने वाले स्टैंड के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है!
पिछले 2 दिनों से रेलवे स्टेशन के कार, बाइक स्टैंड ठेकेदार के एक कर्मचारी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है! जिसमें स्टैंड कर्मचारी खुलेआम कह रहा है! कि पप्पू श्रीवास का नाम पूछ लीजिए… कोई भी टीआई हो तोरवा थाने का आदमी चला रहा है!

उनके रिश्ते में 4_5 अफसर है! इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की जमकर फजीहत हो रही है! SSP रजनेश सिंह ने कहा कि वाहन स्टैंड का टैंडर रेलवे की तरफ से है! लेकिन कोई थाने के नाम पर गुंडागर्दी कर रहा है! तो ये सरासर गलत है! कानून के विपरीत है! संबंधित कर्मचारी और उसके ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है!
इधर ठेकेदार अजय उर्फ पप्पू श्रीवास ने भी डेमेज कंट्रोल के तहत सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर सफाई दी… कि वे रेलवे स्टेशन के 4 वीलर पार्किंग का संचालन करते है! मेरे कर्मचारी राजू यादव का एक कार चालक से कुछ वाद विवाद हुआ… जिसके कारण ऐसी स्थिति निर्मित हुई… मैं क्षमा मांगता हु… आइंदा कभी ऐसा नहीं होगा….
00
अभय सिंह बैंस
वायरल वीडियो के मामले में स्टैंड के कर्मचारी को पकड़कर लाया गया है! उसके खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.22गोल्डन स्टे OYO पर कार्रवाई की डबल मार! पहले कृषि विभाग का छापा, फिर निगम ने होटल पर जड़ा ताला; असामाजिक गतिविधियों की शिकायत, सिरगिट्टी पुलिस की दबिश के बाद मचा हड़कंप, कई सवाल अब भी बरकरार…
Uncategorized2026.07.22“बारिश में डूबा शहर, मेयर पूजा विधानी का रेलवे पर फूटा गुस्सा! कहा— अब बहाने नहीं, जलभराव का स्थायी समाधान करें, वरना शहरवासियों के साथ भाजपा पार्षद दल करेगा उग्र आंदोलन, हर बारिश में परेशानी अब बर्दाश्त नहीं…
Uncategorized2026.07.22ऊपर OYO, नीचे ज़हर का गोदाम! सिरगिट्टी में कृषि विभाग की बड़ी रेड, हजारों लीटर कीटनाशक-खाद जब्त, फिर उसी संचालक को सौंपा माल तो उठे कई सवाल….
Uncategorized2026.07.22बिलासपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं! ‘एक गुंडा-एक जवान’ फॉर्मूला लागू, हर बदमाश पर रहेगी पुलिस की 24 घंटे नजर, त्योहारों से पहले थाने में होगी परेड और क्लास…
