
बिलासपुर,,, सरकंडा पुलिस ने एक महिला को उसके पति को ढूंढने में सहयोग के बहने महिला से शादी का झांसा दे जबरिया शारीरिक संबंध बनाने और शादी के लिए कहने पर बच्चों समेत मरवाने की धमकी देने वाले कथित विहिप नेता को गिरफ्तार कर लिया है!
पुलिस के मुताबिक महिला का आरोप है! कि इसकी शादी वर्ष 2003 में हुई थी! जिसके दो बच्चे हैं! कुछ दिन पहले इसके पति घर से कहीं चले गये… जिनका पता तलाश कर रही थी! इसी बीच सहेली के साथ आने जाने के दौरान इसका जान पहचान राजीव शर्मा से हुआ… जो इसके पति को ढूंढने में मदद करने के बहाने फोन से बातचीत करने लगा एवं लगातार मिलते जुलते रहा… बातचीत के दौरान वह प्रार्थिया के परिस्थियों का फायदा उठाकर शादी कर अपनी पत्नि बनाकर रखने की बात कहते हुये प्यार का इजहार कर उसके बातों पर भरोसा करने लगी… जो वर्ष 2022 में अपने घर राजकिशोर नगर ले जाकर जबरदस्ती डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाकर बालात्कार किया… जिसे शादी करने के लिए कहने पर वह डराते धमकाते हुये बच्चों को मरवा देने की धमकी देने लगा एवं लागातार संबंध बनाते रहा… इस बीच वह गर्भवती हो गई… तब गर्भपात करा दिया था! इसके बाद भी उसके गर्भ ठहरने से वर्तमान में एक लड़की का जन्म हुआ… जिसे भी वह अपहरण कर लेने एवं कहीं भी शिकायत करने पर उठवाकर जान से मरवा देने की धमकी देता है! प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया… घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये… जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार, एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन/सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी राजीव शर्मा को रिपोर्ट के महज चंद घंटों के भीतर आज दिनांक 13.01.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है!

नाम आरोपी:- 👇👇
राजीव शर्मा पिता रामेन्द्र प्रसाद शर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी आशा आटा चक्की के पास शक्ति चौक राजकिशोर नगर सरकण्डा
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
