
रायपुर,,,, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध अब सिर्फ आंकड़ा नहीं रहा… बल्कि इंसानी रिश्तों को निगलती हुई… बर्बर सच्चाई बन चुका है! हत्या, चाकूबाजी और लूट की घटनाओं के बीच अब एक ऐसी वारदात सामने आई है! जिसने शहर की कानून-व्यवस्था, नशे की खुली छूट और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं!
एक बार के भीतर, भीड़ और कैमरों के बीच, एक युवती को उसके ही प्रेमी ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया…
मृतका की पहचान वेदिका सागर के रूप में हुई है! आरोपी टी. सुनील राव उर्फ शीनू उसका प्रेमी था! दोनों शादी की तैयारी में थे! लेकिन जिस रिश्ते को सात फेरों तक पहुंचना था! वह शराब के नशे, गुस्से और हैवानियत में खून से रंग गया…!
घटना 21 दिसंबर की दोपहर की है! वेदिका और आरोपी एक बार में साथ बैठे बियर पी रहे थे! इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ… चंद मिनटों की कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसा का रूप ले लिया… नशे में धुत आरोपी ने आपा खो दिया… और बियर की बोतल उठाकर वेदिका के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करने लगा…
बार के भीतर मौजूद लोग कुछ देर तक रह गए सन्न… जब तक कोई कुछ समझ पाता… फर्श खून से भर चुका था…!
गंभीर रूप से घायल वेदिका को बार संचालक की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया…. जहां वह 23 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच तड़पती रही…!
सोमवार को आखिरकार उसने दम तोड़ दिया…! एक युवा लड़की, जिसके सपनों में शादी, घर और भविष्य था! वह नशे और हिंसा की भेंट चढ़ गई!
यह पूरी वारदात बार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है! फुटेज में आरोपी युवती के बाल पकड़कर उसे कुर्सी से नीचे गिराता हुआ… और चेहरे पर हमला करता हुआ साफ नजर आता है! यह वीडियो केवल एक अपराध का सबूत नहीं… बल्कि सिस्टम और समाज के मुंह पर तमाचा है!
पुलिस ने आरोपी को घटना के अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था! और पहले उस पर हत्या के प्रयास की धाराएं लगाई गई थीं! वेदिका की मौत के बाद अब प्रकरण में हत्या की धाराएं जोड़ी गई हैं! परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
