
बिलासपुर,,, तारबाहर पुलिस ने RPF बिलासपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है! आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है! यह कार्रवाई थाना तारबाहर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 23/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में की गई है!

एक व्यक्ति अपने हाथ में थैला लेकर कंस्ट्रक्शन कॉलोनी उर्दू स्कूल ग्राउंड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है! सूचना की तस्दीक करते हुए थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई!
घेराबंदी के दौरान उक्त व्यक्ति को पकड़कर उसके थैले की तलाशी ली गई, जिसमें 01 नग देशी कट्टा, 01 नग जिंदा कारतूस, 02 नग मोबाइल फोन, एवं 03 नग ट्रेन टिकट बरामद हुए। बरामद सामग्री को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है
उक्त की गई कार्यवाही में थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ बिलासपुर के कर्मचारियों द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई, जिनमें निरीक्षक रविन्द्र अनंत, आरपीएफ निरीक्षक नंद बहादुर, आरपीएफ निरीक्षक रामलाल, उपनिरीक्षक एस.के. मिंज, सहायक उपनिरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक 771 प्रमोद कसेर, आरक्षक 663 राहुल राजपूत, आरक्षक बैजनाथ, आरक्षक पी. भारद्वाज एवं आरक्षक आलोक कुमार का उल्लेखनीय योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
