
बिलासपुर,,, सड़क सुरक्षा के दौरान बाइक में आये बाए सड़क पर बाइक लहराकर फर्राटे भरते 3 युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर से वायरल हो रहा है! तीनो बाइक से सड़क को इस पार से उस पार तक लहराते फिर उनमें से पीछे बैठे दो लोग नशे में झूमते हुए बाइक से धड़ा धड़ गिरते नजर आ रहे हैं!
ये नजारा कब का है! ये तो पता नही लेकिन लोकेशन मंगला रोड घूरी पारा भट्टी रोड पर तालाब के पास की बताई जा रही है! बताया जा रहा कि एक बाइक में सवार 3 लोगो को फर्राटा भर लहराते और फिर गिरते अपने मोबाइल से वीडियो शूट किया… फिर इस वीडियो को वायरल कर दिया!
बाइक सवार 3 युवक नशे की हालत पर लहराते हुए फर्राटे से भाग रहे और थोड़ी ही दूर पहुँचते ही बाइक के अनबैलेंस होने पर पीछे बैठे दो सवार एक के बाद एक सड़क पर धड़ाम से गिरते दिखाई दे रहे… वीडियो में साफ नजर आ रहा कि वे लोग कैसे दो गाड़ियों से टकराने से बचे और कैसे गिरे… ये तो अच्छा हुआ कि उस समय ट्रैफिक कम था! नही तो हादसा बड़ा हो सकता था! ये नजारा तब है! जब सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा और पुलिस लगातार ड्रंक ऐंड ड्राइव पर कार्रवाई करने का दावा कर रही है!
अब ये तो समय बताएगा कि पुलिस इस पर क्या एक्शन लेती है! और इसका रिएक्शन क्या और कितना होता है! क्योकि सख्ती के तमाम दावों के बीच न तो स्टंटबाजी पर प्रभावी रोक लग पा रही न ड्रंक और ड्राइव पर लगातार सन्देश देने के बाद भी कोई कमी आ रही है! उल्टे आये दिन इस तरह के वीडियो सामने आ रहे है!
अब देखना होगा कि पूरे मामले में बिलासपुर की यातायात पुलिस क्या कुछ एक्शन लेती है! और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
