
दुर्ग,,,, छत्तीसगढ़ GST ने दुर्ग के गुटखा किंग गुरमुख जुमनानी पर 317 करोड़ की बड़ी पेनाल्टी लगाई है! जुमनानी बीते 5 वर्षों से सितार नाम का गुटखा बनाकर पूरे राज्य में बेच रहे था! तंबाखू युक्त गुटखा सितार पूरी तरह से प्रतिबंधित है! इस वजह से विभाग गुरमुख जुमनानी ने पांच वर्षों की गणना करके टैक्स और पेनाल्टी की राशि तय की है! GST विभाग के अधिकारी ने बताया गुटखे का पूरा धंधा प्लानिंग के तहत था! गोदाम के लिए गुरमुख के पिता लोगों से रेंट एग्रीमेंट करते थे! इसी स्थान पर गुटखे की पैकिंग होती थी! इसके बाद बोरे में भरकर गुटखा दुकानों तक सप्लाई किया जाता था! जांच में टीम ने कई पुराने एग्रीमेंट से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए हैं! गुरमुख के सितार गुटखे की कीमत बाजार में 2 रुपए थी! गुटखे का फॉर्मूला बनाने वाले दीपक पांडे ने बताया कि 1 मिनट में 250 गुटखे के पैकेट मशीन से तैयार किए जाते थे! एक दिन में 50 बोरा गुटखा मार्केट में खपाया जाता था! महीने में सिर्फ 18 दिन ही मजदूर काम करते थे!
जानकारी के मुताबिक, गुरमुख के जोरातराई और गनियारी स्थित फैक्ट्री पर जुलाई 2025 में GST विभाग ने छापा मारा था! तब पता चला कि दोनों फैक्ट्री में सिर्फ पैकिंग होती है! गुटखे का रॉ मटेरियल उसके बेटे सागर की राजनांदगांव स्थित कोमल फूड नाम की फैक्ट्री में तैयार किया जाता है! बाद में टीम ने उस फैक्ट्री में छानबीन की. जो मजदूर गनियारी और जोरातराई में काम करते मिले थे! वही कोमल फूड में मिले…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
