
बिलासपुर,,, लक्ष्मी जी का भंडार कहलाने वाला सम्भागीय मुख्यालय का क्षेत्रीय परिवहन दफ्तर बिना RTO के चल रहा… RTO अफसर असीम माथुर मुंगेली जिले में पदस्थ है! तो बिलासपुर RTO कार्यालय उनका प्रभार क्षेत्र है! इतना ही नही वे छत्तीसगढ़ के समस्त RTO कार्यालय के मामलों के हाईकोर्ट में प्रस्तुतकार है!नतीजतन पूरे दफ्तर का माहौल रामराज की तरह है…! पब्लिक बोल रही कि कही हो न हो RTO में जरूर रामराज आ गया है…!
न्यूज बास्केट की टीम ने मंगलवार को अफसरविहीन RTO कार्यालय का जायजा लिया… क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी का चेम्बर तो खुला था! पर वे नदारद रहे…. पूछने पर पता चला कि साहेब तो आते ही नही…. क्योकि वे यहां प्रभार पर है!


उनकी मूल पदस्थापना मुंगेली क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय है! इसके अलावा वे प्रदेश भर के RTO कार्यालयों के हाईकोर्ट से सम्बंधित मामले के प्रस्तुतकार है! साहेब तब आते है! जब यहाँ दफ्तर में किसी VIP का आगमन हो… रोज शाम दस्तखत के लिए दस्तावेज लेकर उनके बंगले में भेजा जाता है!

मुख्य अफसर के न होने से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में अराजकता और अनाप शनाप वसूली की चर्चा रही… किसी का दबाव है! न कोई पूछने वाला इसलिए ज्यादातर विभागों की कुर्सियां खाली मिली….
निजी स्टाफ का दखल…
समय के साथ साथ यहां विभिन्न शाखा में सालो से सेवा देने वाले स्टाफ रिटायर हो गए है! और अब वे यहाँ कमीशन बेस पर लोगो का काम लेकर कराने आते है! लगातार स्टाफ के रिटायरमेंट और नई भर्ती न होने के कारण साहबो के परिचितों और रिश्तेदारों ने यहाँ खम्भ गाड़ लिया है! उनका एक ही काम है! जो भी साहब आये उनकी सेवा करो उन्हें खुश रखो और माल अंदर करो…!
दस्तावेजो का ये हाल…
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के प्रथम तल पर जहां RTO साहब का चेम्बर है! अब आप वहां का नजारा भी देख लीजिए… कैसे कमरे के बाहर बरामदे में कूड़े की ढेर की तरह धूल गर्द खाते जरूरी दस्तावेज अस्त- व्यस्त पड़े है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
