Wed. Oct 21st, 2026

अब रीढ़ की सर्जरी के लिए महानगर नहीं, बिलासपुर में मिलेगा मुफ्त इलाज, सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 16 से स्पाइन सर्जरी शिविर, देश के नामी स्पाइन सर्जन डॉ. शेखर भोजराज देंगे मरीजों को नई जिंदगी…

00 स्पाईन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के चेयरमेन है डॉ भोजराज…

बिलासपुर,,, अंचलवासियो के लिए बड़ी खबर है! 16 जनवरी को रीढ़ की हड्डी (Spine) की बीमारी से ग्रसित मरीजों के लिए कुमार साहब स्व. दिलीप सिंह जुदेव शासकीय सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा… जिसमे स्पाईन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रसिद्ध स्पाइन सर्जन डॉ भोजराज पीड़ितों की सर्जरी करेंगे!
इस शल्य क्रिया शिविर के मद्देनजर कलेकटर संजय अग्रवाल के निर्देश पर सिम्स के अस्थि रोग विभाग द्वारा बुधवार और शनिवार को स्पाईन रोग से पीड़ित मरीजों के परीक्षण के बाद ऐसे 5 पीड़ितों का चयन किया गया! जिन्हें स्पाइन सर्जरी की आवश्यकता है! इन चिन्हित पीड़ितों का सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन से जांच करा मरीजो को शल्य क्रिया के लिए भर्ती करने की प्रक्रिया को जा रही है!
ये निशुल्क स्पेन सर्जरी शिविर शहर और मेडिकल जगत के लिए बड़ी बात है! कि यहाँ कलेक्टर संजय अग्रवाल की पहल से यह आयोजन किया जा रहा वो भी निशुल्क अब उन्हें सर्जरी के लिए महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी न भारी भरकम खर्चा होगा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने इस शिविर के आयोजन के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) तथा इंडियन आर्थोपेडिक एसोशिएशन (IOA) और गनियारी स्वास्थ्य केंद्र के प्रसिद्ध डॉक्टर रमन कटारिया व
संजीवनी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के संचालक डॉ. विनोद तिवारी से योगदान देने आह्वान किया है।
इस शिविर का नेतृत्व सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. भानू प्रताप सिंह, सिम्स के अधिष्ठाता, डॉ. रमणेश सिम्स के अधीक्षक डॉ. लखन सिंह करेंगे!

बाइट,,, संजय अग्रवाल बिलासपुर कलेक्टर

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed