
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजित मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की शिष्टाचार मुलाक़ात…
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बिलासपुर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में सौजन्य मुलाकात की… इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, सह-सचिव हरिकिशन गंगवानी सहित वरिष्ठ पत्रकारों ने शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि तथा डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव को अध्यक्षता करने का आग्रह किया! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए पूरी कार्यकारिणी एवं विकास पैनल को चुनाव में जीत की बधाई दी। उन्होंने 26 जनवरी 2026 को बिलासपुर दौरे की सहमति प्रदान करते हुए अपने निज सचिव दीपक अंधारे को कार्यक्रम में दर्ज करने के निर्देश दिए!


इस अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने सीएम साय को बताया कि पूरे पैनल ने चुनाव में कड़ी मेहनत की है, जिसका परिणाम एकतरफा जीत के रूप में सामने आया है। बिलासपुर प्रेस क्लब भवन के नवीनीकरण हेतु राज्य सरकार की ओर से 30 लाख 41 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बजट की स्वीकृति दी जाएगी और इस कार्यकारिणी को संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

मुलाकात आत्मीय वातावरण में हुई, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनावी अनुभवों पर चर्चा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। बिलासपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं। राजधानी रायपुर के बाद बिलासपुर छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख शहर है। हाल ही में बिलासपुर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है और आगे सरकार व मीडिया के बीच बेहतर संवाद और समन्वय के साथ विकास कार्य किए जाएंगे।
बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव द्वारा जो स्नेह, सहयोग और भरोसा बिलासपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को मिला है, उसके लिए मैं समस्त पत्रकार साथियों की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। हमारी प्राथमिकता प्रेस क्लब की गरिमा को बनाए रखना, पत्रकारों की सुविधाओं का विस्तार करना और संस्था को एक सशक्त, पारदर्शी एवं सक्रिय मंच के रूप में विकसित करना है। प्रेस क्लब भवन का नवीनीकरण पत्रकारों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे कार्य परिवेश और भी बेहतर होगा।
वहीं सचिव संदीप करिहार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रेस क्लब भवन के नवीनीकरण हेतु दी गई प्रशासकीय स्वीकृति पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। इससे न केवल बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ होंगी, बल्कि प्रेस क्लब की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। नई कार्यकारिणी का उद्देश्य केवल प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं का समाधान और संस्था की गरिमा को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखना है। हम सरकार और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे, ताकि पत्रकारों को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त मंच मिल सके। आने वाले समय में प्रशिक्षण, संवाद कार्यक्रम और सामाजिक सरोकार से जुड़े कई नवाचार किए जाएंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष अजित मिश्रा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार डॉ. पंकज कुमार झा, निज सचिव दीपक अंधारे, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, सह-सचिव हरिकिशन गंगवानी, पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार निर्मल माणिक, मणिशंकर पांडेय, दिलीप अग्रवाल, जय शंकर पांडेय, रवि शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
