
बिलासपुर,,,, जिले के कोनी थाना क्षेत्र स्थित अटल बिहारी यूनिवर्सिटी कैंपस में आज एक बड़ा हादसा होते-होते बचा… कैंपस के भीतर निर्माण कार्य के दौरान गिट्टी डंप कर रहे एक हाइवा (नंबर CG 10 BJ 4727) में भीषण आग लग गई!

यह पूरी घटना साफ तौर पर हाइवा चालक की लापरवाही का नतीजा है! ड्राइवर ने ऊपर से गुजर रही 11 KV की हाईटेंशन लाइन को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया और डंपिंग के लिए हाइवा की डाला उठा दिया…
जैसे ही डाला बिजली के तारों के संपर्क में आया… पूरे वाहन में करंट दौड़ गया और भीषण आग लग गई!
खतरा उस वक्त और बढ़ गया जब आग की लपटें भयावह होने लगीं!हालांकि, ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली…
लेकिन ड्राइवर की इस एक चूक ने वहां काम कर रहे दर्जनों मजदूरों की जान जोखिम में डाल दी थी!
यदि बिजली का तार टूटकर नीचे गिर जाता, तो आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ सकते थे! और हादसा एक बड़ी जनहानि में बदल सकता था…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
