
छत्तीसगढ़,,,, बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला औद्योगिक हादसा घटित हुआ… जिसने विकास के दावों के बीच सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है!
भाटापारा अंतर्गत निपानिया स्थित ‘रियल इस्पात स्पंज आयरन फैक्ट्री‘ में सुबह कामकाज के दौरान अचानक एक जोरदार ब्लास्ट हुआ… धमाका इतना शक्तिशाली था! कि इसकी गूँज आसपास के कई गांवों तक सुनाई दी…
और फैक्ट्री परिसर पल भर में धुएं के गुबार और आग की लपटों में घिर गया! इस भीषण विस्फोट की चपेट में आने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है! जबकि 10 से ज्यादा श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए हैं!
हादसे के बाद फैक्ट्री के भीतर मची भगदड़ और चीख-पुकार के बीच बचाव कार्य शुरू किया गया! विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है! कि झुलसे हुए मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है! प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया है!
जिन्हें बिलासपुर के मैग्नेटो मॉल के समीप स्थित बी टी आर सी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है! दुखद बात यह है! कि इन पांच घायलों में से तीन सदस्य एक ही परिवार के हैं! जिनका पूरा भविष्य अब अस्पताल के बिस्तरों पर टिका है!
फिलहाल डॉक्टरों की टीम इन मजदूरों की जान बचाने में जुटी है!लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों और गरीब मजदूरों की जान की कीमत पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
