
बिलासपुर,,,, महिला एवं बाल विकास विभाग, द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 (POSH Act) के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है!


अभियान के तहत जिले के विभिन्न शासकीय परिसरों, चौक चौराहों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया… और पॉश एक्ट सहित विभिन्न कानूनी अधिकार और विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई!

नुक्कड़ नाटक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय परिसर, जिला पंचायत परिसर स्थित न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग, पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर किया गया!

गुरुघासीदास विश्व विद्यालय के आर्चिस ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कार्यस्थल पर महिलाओं को होने वाली समस्याओं, पॉश एक्ट के तहत शिकायत की प्रक्रिया, आंतरिक समिति एवं स्थानीय समिति के गठन तथा संबंधित पोर्टल के विषय में जानकारी दी गई!

साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान , सखी वन स्टाप सेंटर, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान, लैंगिक समानता, राष्ट्रीय बालिका दिवस सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया!

साथ ही महिलाओं एवं बच्चों की सहायता हेतु उपलब्ध 112 पुलिस हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
