
00 पूछ रहे लोग ये कौन कम्पनी का मुसवा जो उगल रहा अतिरिक्त धान…
00 जिला विपणन, सहकारिता और खाद्य विभाग की मॉनिटरिंग के बाद भी ये हाल…
बिलासपुर,,, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए अब केवल 9 दिन शेष रह गए है! लक्ष्य के मुताबिक 24 प्रतिशत धान खरीदी की प्रक्रिया होनी है! आलम यह है! कि 181 राइस मिलो में भौतिक सत्यापन के दौरान 1,32,000 कुंटल अवैध धान जब्त किया गया… जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 56.57 करोड़ रुपये आंकी गई है!नियमों के उल्लंघन के मामले में 5 राइस मिलों को सील किया गया है! वही धान के अवैध भण्डारण के 71 मामले पकड़े गए है!
जिले के खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि अभी तक जिले के अन्नदाताओं से 76 प्रतिशत धान की खरीदी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है! कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर धान की रीसाइक्लिंग और अवैध भंडारण पर रोक लगाने जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है! 181 राइस मिलो का भौतिक सत्यापन किया गया… जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं… जांच के दौरान 1,32,000 कुंटल धान जब्त किया गया… जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 56.57 करोड़ रुपये आंकी गई है!
कार्रवाई के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाली 5 राइस मिलों को सील किया गया है! इसके अलावा 71 मामलों में अवैध धान भंडारण पकड़ा गया… जिन पर खाद्य विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की विभागीय टीम लगातार सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है! प्रशासन का स्पष्ट संदेश है! कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, रीसाइक्लिंग या अवैध भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा… आने वाले दिनों में भी जांच और कार्रवाई का यह अभियान सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि किसानों के हित सुरक्षित रहें और खरीदी व्यवस्था निष्पक्ष बनी रहे…!
सवाल यह उठ रहा कि जब पंजीकृत किसानों की संख्या, रकबा और 21 क्विंटल प्रति क्विंटल के मान से अन्नदाताओं से धान की खरीदी तय है तो फिर राइस मिलो में 1,32,000 क्विंटल अवैध धान आया कहा से ये कौन सा मुसवा है! जो 1 लाख 32 बाजार क्विंटल अतिरिक्त धान उगल रहा…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
