
बिलासपुर,,, जिले के रतनपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है! गिरफ्तार आरोपी का नाम इरफान कुरैशी पिता सुभान कुरैशी 31 वर्ष निवासी व्ही.व्ही. विहार, थाना मोआ, जिला रायपुर है!
पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 सितंबर 2025 को थाना रतनपुर में मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली थी! कि कोरबा– बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग से एक आयशर वाहन में बिना चारा-पानी के मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर उत्तर प्रदेश स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा है! सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन को रोका, जिसमें कुल 17 नग मवेशी पाए गए… इनमें 13 भैंसा, 2 भैंस तथा 2 भैंसा मृत अवस्था में थे! जिनकी कुल कीमत लगभग 5 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई! इसके साथ ही आयशर वाहन क्रमांक CG 04 PT 8078, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है! को भी जब्त किया गया था! इस मामले में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी! इसी क्रम में सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस ने रायपुर जाकर दबिश दी और आरोपी इरफान कुरैशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा… इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सहायक उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह एवं आरक्षक राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
