
बिलासपुर,,, जिले के तोरवा थाना में पदस्थ आरक्षक धर्मेंद्र साहू को उनके उत्कृष्ट और समर्पित पुलिस कार्य के लिए सम्मानित किया गया!नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार द्वारा उन्हें कार्यालय में बुलाकर व्यक्तिगत रूप से ₹1000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया…! यह राशि CSP श्री कुमार ने अपने स्वयं के वेतन से देकर आरक्षक का मनोबल बढ़ाया और बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया…!आरक्षक धर्मेंद्र साहू ने बीते समय में उल्लेखनीय कार्य करते हुए करीब 21 गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया…!
इनमें कई मामले दूसरे राज्यों—चेन्नई, पुणे, मुंबई, दिल्ली, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश—से संबंधित थे! जहां जाकर उन्होंने गुम इंसानों का पता लगाया और सकुशल वापस लाने में अहम भूमिका निभाई… इसके अलावा उन्होंने 18 मामलों में नाबालिग लड़कियों की बरामदगी कर आरोपियों को जेल भिजवाया… वहीं 3 बलात्कार के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी, 3 मामलों में इलाके में चाकूबाजी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ तथा 4 बड़े मामलों में करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया… CSP श्री कुमार ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस सेवा में समर्पण और मेहनत करने वाले जवानों को प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है! उन्होंने अपील की कि ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरक्षकों और अधिकारियों को समय-समय पर सम्मानित किया जाना चाहिए… ताकि पुलिस बल में सकारात्मक ऊर्जा और जनता के प्रति सेवा भाव और मजबूत हो सके…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
