
बिलासपुर,,, न्यायधानी में किसके इशारे पर सरकारी जमीनों को बेचने और अवैध प्लॉटिंग को वैध करने का खेल खेला जा रहा इसका हल्ला राजधानी रायपुर तक ही नही देश की राजधानी दिल्ली तक है!
बावजूद इसके वामनावतार सरकारी जमीनों को बेचने से बाज आ रहे न तनखैया अफसर कुछ कर रहे… लिखित शिकायत के बाद ये हाल है! मामला शहर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम लगरा के खसरा नम्बर 400 के रकबा 0.766 हेक्टेयर का है!
ग्राम लगरा के 51 वर्षीय खेम नारायण पिता स्वर्गीय बैसाखूू राम श्रीवास ने गत 19 जनवरी कोतहसीलदार के समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि जूना बिलासपुर बनियापारा निवासी मोपका के सारिका मेडिकल स्टोर्स के संचालक सुधीर गुप्ता पिता स्व० पुरुषोत्तम गुप्ता पर शासकीय आबादी भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर प्लाट काटकर बेचने और यहां चल रहे निर्माण कार्य पर रोक लगा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की खेम नारायण ने बताया कि इस शासकीय भूमि को क़रीब 12 लोगो को काटकर बेचा गया है! सवाल यह उठ रहा कि 1 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और अवैध प्लॉटिंग की शिकायत के बाद भी आखिर राजस्व विभाग कोई कडरवाई कई नही कर रहा यह सोच का विषय है! पब्लिक पूछ रही को इन वामनावतारो को प्रश्रय कौन दे रहा… इससे पहले भी एक किसान के खेत की खड़ी फसल को पटवाकर जमीन पर कब्जे का मामला सामने आ चुका है!
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और राजस्व विभाग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और अवैध प्लॉटिंग के मामले में कब तक और क्या कार्रवाई करता है!





Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
