
बिलासपुर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बदमाशों द्वारा हनुमान जन्मोत्सव की जुलुस के नाम पर प्रतिबंधित डीजे बजाकर हुड़दंग करने और हथियार लहराने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरुख ईरानी को गिरफ्तार कर लिया है। 22 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व था। इसी दिन सरकंडा ईरानी मोहल्ला क्षेत्र के कुछ बदमाश हिंदू धर्म और परंपराओं को बदनाम करने के इरादे से हनुमान जन्मोत्सव जुलूस के नाम पर डीजे बजाकर हुड़दंग कर रहे थे। सभी के हाथों में खतरनाक हथियार भी थे। इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। इस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने ईशान अली, जांबाज अली, सुधीर बेलदार को गिरफ्तार किया था लेकिन पूरे घटना का मास्टरमाइंड शाहरुख ईरानी घटना के बाद से फरार था।

पुलिस उसे ढूंढने के लगातार प्रयास कर रही थी। उसकी कोशिश कामयाब हुई और पुलिस ने आखिरकार शाहरुख ईरानी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह पुख्ता हो गया कि इस पूरे षडयंत्र में वही मास्टरमाइंड था। उसने ही योजना बनाई थी कि हनुमान जन्मोत्सव पर अपने साथियों के साथ डीजे की धुन पर हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध अश्लील टिप्पणियां करते हुए फरसा तलवार आदि लहराकर शहर में दंगा भड़काने का प्रयास किया जाए। पुलिस ने बताया कि शाहरुख ईरानी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

