
बिलासपुर,,गुरुवार को थाना सिविल लाइन थाना में छै माह की गर्भवती पीड़िता ने आरोपी पति और उसके परिजनों पर लगाए कई गंभीर आरोप।शारीरिक और मानसिक रूप से पीड़ित युवती न्याय के लिए थाने में प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज होने होने के बाद भी उससे संतुष्ट नजर नहीं आई।वही अपनी आप बीती दर्द भरी दस्ता को बयां कर न्याय की गुहार लगाई।आपको बताते चले की आरोपी विश्वजीत घोस से कुछ साल पहले युवती की जान पहचान हुई जिसके बाद हम दोनो के बीच प्रेम संबंध बना और काफी समय तक साथ रहने के बाद एक दिन वह अपनी कार में बैठा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाने का प्रयास करना लगा। युवती के विरोध करने पर उज्जैन में जाकर शादी करने की बात कह कर शारीरिक संबंध बनाया।फिर दोनो उज्जैन में जाकर शादी कर लिए और साथ रहने लगे।इसी बीच वह माह जनवरी में वह गर्भवती हो गई।गर्भवती होने पर एक निजी अस्पताल में जांच कराने पर डाक्टर ने इस बात की पुष्टि की वह मां बनने वाली है।उसने यह बात अपने आरोपी पति को बताई।आरोपी पति ने यह बात अपने परिजनों को बताई।लेकिन यह बात परिजनों को रासनही आई और अपने मान सम्मान का हवाला देकर सामाजिक रीति रिवाज से शादी नही होने की बात पर एबॉर्शन करने के लिए दबाव बनाने लगे।आरोपी पति पहले बच्चा लेने के लिए तैयार था।लेकिन अपने परिवार वाले की बातो में आकर वह मेरे से साथ मारपीट और एबॉर्शन के लिए दबाव बनाने लगा।मेरे द्वारा कोर्ट मैरिज करने पर भी वह नही आया।इसी बीच जब मैं शादी के लिए लगातार दबाव बनाई तो वह मेरे को छोड़ कर चला गया और अपना मोबाइल फोन को भी बंद कर दिया।

पीड़िता का भाई भी हुआ लापता
पीड़िता ने यह बताया की जब से मैंने शादी के लिए दबाव बनाया उसके बाद से मेरा छोटा भाई भी लापता हो गया।जिसकी थाने में।शिकायत दर्ज कराई गई।लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है।शक है की इन्ही लोग का हाथ है।उसके गायब होने पर।
परिजन मामले को वापस लेने बना रहे दबाव
इस मामले को रफादफा करने के लिए लगातार पीड़िता के ऊपर आरोपी के परिजन दबाव बना रहे है।मुझे डर है की मेरे साथ कोई अप्रिय घटना ना घटे।यह लोग मेरे आने जाने पर लोगो से पीछा करवाते है।मैं छै माह की गर्भवती हु।अपने आने वाले बच्चे के लिए न्याय मांग रही हु।
पुलिस कार्रवाई
इस मामले में प्रशिक्षु आईपीएस और सिविल लाइन सीएसपी उमेश गुप्ता ने बताया की महिला संबंधी मामले में कार्रवाई करते हुए,शादी के नाम पर धोखा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाकर युवती की अस्मत लूटने वाले बलात्कारी आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया गया।आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
