
बिलासपुर,,जिस थाली में खाना उसी में छेद करना के तर्ज पर ही बिलासपुर में एक धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। जहाँ मेडिकल एजेंसी के संचालक को उसके कम्प्यूटर ऑपरेटर ने बिल में हेराफेरी कर 8 लाख रुपए कि धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। जिसकी लिखित शिकायत तेलीपारा में रहने वाले आशीष मित्तल ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कांप्लेक्स में स्थित आशीष मित्तल की प्रदीप हेल्थ केयर मेडिकल एजेंसी में कोडापुरी निवासी योगेश कुमार कंप्यूटर आपरेटर का काम करता था। उसका काम मेडिकल स्टोर संचालकों से आर्डर लेकर बिल तैयार करना था। लेकिन कुछ दिनों में एजेंसी में स्टॉक और इनकम में अनियमितता आशीष मित्तल ने महसूस की। जिसके बाद उन्होंने प्रारंभिक स्तर पर कंप्यूटर के लाग बुक की जांच की। जिसे देख उनके होश उड़ गए। क्योंकि दवाई की सप्लाई अधिक मात्रा में हुई और उसके बिल की रकम आधे से भी कम का बन प्रार्थी को फिलहाल आपरेटर द्वारा तखतपुर,
मानिकपुर, नवागढ़, बघर्रा के मेडिकल स्टोर संचालकों को ज्यादा दवाओं की सप्लाई कर, उनके बिल में दवाओं की संख्या घटाकर कम राशि का बिल जारी करने का पता चला है। जिसके कारण प्रार्थी को करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिसकी शिकायत उन्होंने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। वही उनका अनुमान है कि यह राशि एजेंसी के ऑडिट के बाद और बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

